{"_id":"600dbf5e8ebc3e33de66c6e6","slug":"dead-body-thrown-after-killing-truck-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंका, खलासी लापता, खाली ट्रक चोपन थाना क्षेत्र से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: ट्रक चालक की हत्या कर शव फेंका, खलासी लापता, खाली ट्रक चोपन थाना क्षेत्र से बरामद
Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के बड़होर निवासी ट्रक चालक का शव छत्तीसगढ़ के बाकारुमा चौकी पुलिस ने तालाब से बरामद किया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। चालक का खलासी भतीजा लापता है।
विज्ञापन
नजीर अहमद (45) निवासी बड़होर, थाना बभनी ट्रक चलाता था। उसके साथ उसका भतीजा मजारे आलम खलासी का काम करता था। भाई तौफीक ने बताया कि 19 जनवरी की सुबह रायगढ़ से सरिया लोड कर नजीर निकला था। 20 जनवरी को बाकारुमा पुलिस चौकी क्षेत्र में नजीर अहमद का शव बरामद हुआ। शव तालाब में ट्रक के जैक से बंधा मिला। जानकारी होने पर परिजन बाकारुमा चौकी पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव दफना दिया था। शव निकाल कर परिजनों को सौंप दिया गया। तौफीक ने बताया कि ट्रक चोपन थाना क्षेत्र में मिला था। अभी तक खलासी का पता नहीं चल सका है। नजीर के सिर पर गहरी चोट थी। प्रभारी निरीक्षक बभनी अभय नारायण तिवारी का कहना है कि मामला छतीसगढ़ के रायगढ़ का है। इसमें केस दर्ज है। लापता व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन