फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of youth taken out from mine after 60 hours

Sonebhadra News: 60 घंटे बाद खदान से निकाला गया युवक का शव

Mon, 02 Dec 2024 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth taken out from mine after 60 hours
ओबरा। बिल्ली खनन क्षेत्र में लंबे समय से बंद गहरी खदान में भरे पानी में गिरने से डूबे युवक का शव 60 घंटे बाद सोमवार को बरामद हुआ। दो दिन से एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में लगी थी। सुबह साढ़े नौ बजे शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब नौ बजे श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी अशोक सिंह उर्फ छोटू (25) अपने दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों के साथ खदान के ऊपर बने कमरे में पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से अशोक करीब 100 फीट गहरी बंद पड़ी खदान में भरे पानी में गिर गया और डूबने लगा। पार्टी में मौजूद छोटे भाई जितेंद्र ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, मगर सफलता नहीं मिली। ओबरा पुलिस ने पहले स्थानीय गोताखोरों और फिर एसडीआरएफ की मदद से तलाश शुरू कराई। एसडीआरएफ की टीम भी दो दिन तक खाली हाथ रही। सोमवार की सुबह शव उतराया देख परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के साथ मौके पर आई एसडीआरएफ की टीम ने शव को खदान से बाहर निकाला।
विज्ञापन


तीन दिनों से लापता युवक का कुएं में मिला शव
बभनी। काम की तलाश में घर से मुंबई जाने के लिए निकले एक युवक का शव तीन दिन बाद दरनखाड़ गांव स्थित कुएं में मिला है। शुक्रवार की शाम एक ढाबे के पास से वह लापता हुआ था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। बभनी थाना क्षेत्र के रमईखोरी गांव निवासी शिवसरन खरवार का पुत्र देवराज (36) शुक्रवार की रात में गांव के कुछ साथियों के साथ मुंबई काम करने के लिए निकला था। दरनखांड़ गांव में एक होटल पर खाना खाने के लिए रुका। वह होटल के पीछे शौच करने गया और वहीं कुएं में गिर गया। सोमवार की शाम करीब चार बजे दरनखांड़ स्थित दिनेश कुमार के होटल के पीछे कुएं में युवक का शव देखा गया। एक दिन पहले रविवार को देवराज की पत्नी राजकुमारी ने बभनी थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव मिलने की सूचना बभनी पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय घटनास्थल पर आए और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाउली में उतराया मिला किसान का शव

बभनी। थाना क्षेत्र के देवनाटोला गांव में सोमवार को दोपहर में तीन बजे किसान का शव बाउली में उतराया हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

देवनाटोला गांव के बीरबल (50) पुत्र जयसिंह का शव सोमवार को घर से आठ सौ मीटर दूर बाउली में उतराया हुआ मिला। उनके पुत्र रामसुंदर ने बताया कि बीरबल घर से शुक्रवार से गायब थे। पास पड़ोस और नाते रिश्तेदारी में पता लगाया गया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। बीरबल के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं। अभी एक लड़के और एक लड़की की शादी नही हुई है। घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सब इंस्पेक्टर शशिकांत सिंह ने बताया कि शव तीन-चार दिन पहले का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed