{"_id":"61aa1bdaac049a15bd4514bf","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-palash-tree-sonbhadra-news-vns6258084118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलाश के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलाश के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक चपकी गांव में शुक्रवार को मफलर के सहारे पलाश के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कन्हैयालाल (35) निवासी चक चपकी बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी बच्चों के साथ बीजपुर छठी के कार्यक्रम में गया था। रात को कन्हैया सपरिवार अपने घर वापस पहुंचा और रात में सो गया। मृतक का आठ वर्षीय बेटा आदेश कुमार ने बताया कि देर रात उसके पिता घर से निकले और शुक्रवार की सुबह तक वापस घर नहीं पहुंचे। उन लोगों ने कन्हैैयालाल की काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चला। दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने घर से करीब 200 मीटर दूर पलाश के पेड़ से मफलर के सहारे शव को लटकता देखा। ग्राम प्रधान पति अनिल कुमार ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसआई देवेंद्र प्रताप सिंह हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवाया। एसएसआई ने कहा कि शव की पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।