फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of woman and youth found hanging

Sonebhadra News: फंदे पर लटकता मिला महिला और युवक का शव

Sun, 01 Jan 2023 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman and youth found hanging
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की रात विवाहिता और युवक ने संदिग्ध हाल में फंदा लगाकर जान दे दी। कस्बा के कांशीराम आवास में युवक का शव पंखे से लटकता मिला तो गोहड़ा गांव में बड़ेर से विवाहिता का शव लटकता मिला। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा चौकी पुलिस ने बताया कि वार्ड दो निवासी राहुल (30) कांशीराम आवास में रहता था। करीब एक माह पहले ही वह बाहर से कमा कर घर लौटा था। शनिवार की रात उसने संदिग्धहाल में कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। लगा ली। घरवालों को सुबह घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि राहुल की शादी 10 वर्ष पहले हुई थी। तीन बच्चों के साथ पत्नी अपने मायके अनपरा गई हुई थी। राहुल अकेले था। उसके अन्य भाई बगल में स्थित दूसरे आवासों में रहते हैं। उधर, अमवार चौकी क्षेत्रांतर्गत गोहड़ा गांव में रविवार को कृष्णा कुमार की पत्नी ऊषा देवी (30) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर बड़ेर पर लटकता मिला। ग्राम प्रधान कामता प्रसाद ने बताया कि कुछ माह पहले महिला कहीं चली गई थी। करीब 15 दिन पहले लौटी थी। किन परिस्थितियों में यह घटना हुई, स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोतवाली प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed