{"_id":"67574335accaf8f07e067e64","slug":"dead-body-of-old-man-missing-for-15-days-found-on-kothi-rani-pahari-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-121470-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: 15 दिन से लापता वृद्ध का कोठी रानी पहाड़ी पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: 15 दिन से लापता वृद्ध का कोठी रानी पहाड़ी पर मिला शव
विज्ञापन
बचरा गांव निवासी एक वृद्ध का शव सोमवार को चैनपुर के कोठी रानी पहाड़ी पर मिला। वह 25 नवंबर को ही घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने लापता होने की गुमशुदगी भी बभनी थाने में दर्ज कराई थी।
ज्वाला प्रसाद यादव (70) निवासी बचरा का शव सोमवार को चैनपुर गांव में स्थित कोठी रानी पहाड़ी पर मिला। मृतक के पुत्र श्रवण कुमार यादव ने बताया कि पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह 25 नवंबर को घर से कब निकल गए किसी को पता नहीं चला।
गायब होने के बाद कई जगह रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद बभनी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई। सोमवार को चैनपुर गांव के कुछ लोग कोठी रानी पहाड़ी पर बकरी चराने गए थे।
विज्ञापन
वहां उन लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। वही कुछ दूरी पर वृद्ध का शव दिखाई दिया। सूचना पर गांव के लोग वहां पहुंच गए और शव की शिनाख्त ज्वाला प्रसाद यादव के रूप में हुई। चैनपुर में ज्वाला प्रसाद के बहन का भी घर है।
सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव काफी दिनों का हो चुका है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।