फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of missing woman found in field for four days

Sonebhadra News: चार दिन से लापता महिला का खेत में मिला शव

Thu, 24 Aug 2023 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 10:14 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing woman found in field for four days
सलखन। चोपन थाना क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार की सुबह अरहर के खेत में एक महिला का शव मिला। परिजनों के मुताबिक महिला चार दिन से अपने घर से लापता थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पटवध ग्राम पंचायत के गुरीहवाँ टोला की रहने वाली उर्मिला देवी (45) पत्नी रामविलास चेरो लंबे समय से अपने मायके में ही रहती थी। इस बीच चार दिनों पूर्व वह घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घर वालों ने महिला की खोजबीन किए, मगर कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

इस बीच उर्मिला के घर से कुछ दूर स्थित अरहर के खेत से बृहस्पतिवार को ग्रामीणों को बदबू महसूस हुई। गांव वालों और परिजनों ने मौके पर पहुंचे तो खेत में उक्त महिला का शव पड़ा मिला। शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चोपन विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेज दिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed