फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of missing person found for two days, fear of murder

दो दिन से लापता व्यक्ति का मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 09 Feb 2021 08:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Dead body of missing person found for two days, fear of murder
रामगढ़। घर से राबर्ट्सगंज के लिए रविवार को निकले 48 वर्षीय राजमनी विश्वकर्मा का शव मंगलवार को नौगढ़ रोड पर देवरी गांव के पास मिला। शव की शिनाख्त करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के मझिडड़ गांव निवासी मुन्ना विश्वकर्मा ने बताया कि उनके बड़े भाई राजमनी विश्वकर्मा राबर्ट्सगंज में काम करते थे। वे रविवार को सुबह आठ बजे साइकिल से राबर्ट्रसगंज के लिए निकले थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। इस पर परिवार के लोगों सारे परिचितों और रिश्तेदारों के यहां पता लगाया। उनका कहीं पता नहीं चला। मंगलवार को अपराह्न करीब दो बजे नौगढ़ रोड पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरा गांव के पास सड़क किनारे उनका शव मिला। वहीं साइकिल भी थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई मुन्ना ने राममनी की हत्या की आशंका जताई। वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। राममनी से दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटे छोटे हैं। पत्नी की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed