फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of former councilor's son found hanging in room

Sonebhadra News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला पूर्व सभासद के बेटे का शव

Fri, 03 Jan 2025 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dead body of former councilor's son found hanging in room
चुर्क। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत चुर्क नगर में पूर्व सभासद के पुत्र ने बृहस्पतिवार की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे में पंखे के हुक के सहारे गमछे से उसका शव लटकता मिला। पुलिस छानबीन में जुट गई है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर सात निवासी शिवम राय उर्फ गोलू (24) बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। सुबह देर तक कमरे से बाहर न आने पर मां उसे जगाने पहुंची। कमरे में गमछे के सहारे शव लटकता देख सन्न रह गई। चीख-पुकार सुनकर अन्य परिजन भी पहुंचे। शव फंदे से उतारकर सूचना पुलिस को दी गई। शिवम के पिता कमलेश नगर पंचायत के सभासद रहे हैं। बेटे की मौत से माता-पिता सदमे में हैं। कमलेश ने बताया कि देर रात तक शिवम ठीक था। कोई ऐसी बात भी नहीं हुई थी। अचानक उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, समझ नहीं आ रहा है। चुर्क चौकी इंचार्ज सुनील कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय ने बताया कि युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजन भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


ससुराल में रह रहे व्यक्ति की नाले के पास मिली लाश
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़ारी गांव के समीप कुड़वा नाले पर शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला। वह पिछले एक माह से अपनी ससुराल में रह रहा था। मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी निवासी रामपाल साकेत (45) पिछले एक महीने से सीमा से सटे मप्र के लमसरई गांव स्थित अपनी ससुराल में आया था। उसकी पत्नी मायके में ही रहती है। वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। कुड़ारी ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed