फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body of a young man who had gone out for a walk

Sonebhadra News: दोस्त के साथ घूमने निकले युवक का झारखंड सीमा पर मिला शव, चेहरे पर चोट के निशान

Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had gone out for a walk
विंढमगंज। यूपी-झारखंड सीमा पर प्रवाहित सततवाहिनी नदी के किनारे बुधवार की सुबह युवक का शव मिला। वह मंगलवार की शाम को दोस्त के साथ घर से निकला था। युवक के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

बुटबेढवा ग्राम पंचायत निवासी अंगद पासवान (28) गाड़ी चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। पिता सुरेश के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब चार बजे अंगद अपने दोस्त प्रमोद पासवान के साथ घूमने निकला था। रात में वापस नहीं आने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई। बाद में प्रमोद पासवान के घर पहुंचे तो उसने काफी पहले ही अंगद के घर जाने की बात कही। प्रमोद को साथ लेकर फिर से खोज शुरू की गई।
विज्ञापन

बुधवार की भोर में अंगद का शव सतत वाहिनी नदी के किनारे मिला। उसके चेहरे पर दो-तीन स्थानों पर कट के निशान थे। इसे देखकर हत्या का भी शक जताया गया। अंगद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वह दो भाइयों में छोटा था। उसे एक पुत्री छोटी (5) और पुत्र अंश कुमार (3) हैं। पिता, पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे विंढमगंज थाना इंस्पेक्टर श्याम बिहारी ने शव को कब्जे में लिया। पिता की तहरीर पर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। दोपहर में सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसओ ने बताया कि युवक नशे का आदी था। संभव है कि गिरने से उसे चोट लगी हो। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा विवाद में एक घंटे उलझी रही पुलिस
अंगद पासवान का शव सततवाहिनी नदी के किनारे यूपी-झारखंड की सीमा पर मिला। सीमा विवाद को लेकर सोनभद्र और गढ़वा की पुलिस घंटे भर उलझी रही। दोनों ही शव एक-दूसरे के क्षेत्र में होना बता रहे थे। बाद में मोबाइल के गूगल से लोकेशन के बाद विवाद समाप्त हुआ। तब विंढमगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed