फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Dead body lying on the side of railway track for three hours in border dispute

Sonebhadra News: सीमा विवाद में तीन घंटे रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा शव

Sun, 18 Jun 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dead body lying on the side of railway track for three hours in border dispute
ओबरा। सीमा विवाद को लेकर शनिवार की रात घंटों तक एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। दो थानों की पुलिस कार्रवाई के बजाय सीमा विवाद में उलझी रही। करीब तीन घंटे बाद थाना क्षेत्र तय होने पर ओबरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बिल्ली जंक्शन के पास एक शव पड़ा था। चोपन-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने इसकी सूचना बिल्ली जंक्शन पर स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव के जेब में मिले आधार कार्ड के मुताबिक उसकी पहचान महेंद्र (40) पुत्र छोटकू निवासी ग्राम अदर थाना मछियांव जिला गढ़वा के रूप में हुई। रेलवे पुलिस ने घटना की जानकारी ओबरा व चोपन थाना की डाला चौकी पर दी। दोनों थानों से पहुंचे पुलिसकर्मी घटनास्थल को लेकर उलझे रहे। घटनास्थल एक-दूसरे के क्षेत्र में होने की दलील देते रहे।
विज्ञापन

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो करीब तीन घंटे बाद रात दस बजे ओबरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ओबरा थाने के निरीक्षक अपराध राजेश यादव ने बताया कि घटनास्थल ओबरा थाना क्षेत्र में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर इसकी सूचना परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed