{"_id":"60e409658ebc3ee2201d95cf","slug":"dead-body-found-of-halwai-hanged-on-tree-missing-from-two-days-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: दो दिन से लापता था हलवाई, पेड़ पर लटकता शव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: दो दिन से लापता था हलवाई, पेड़ पर लटकता शव मिलने से हड़कंप
Tue, 06 Jul 2021 01:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:12 PM IST
सार
सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के डोंगरा गांव की घटना है। परिवार में किसी बात पर विवाद होने के बाद वह अचानक कहीं चला गया। इसके बाद से ही उसका पता नहीं था। परिवार वाले खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन
पेड़ से लटकी मिली लाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव से दो दिनों से लापता हलवाई का मंगलवार को पास के डोंगरा गांव की पहाड़ी पर शव मिला। गमछे के सहारे पेड़ से शव लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चौखड़ा गांव निवासी कल्लू हलवाई(55) जलेबी बनाकर गांव-गांव बेचता था। रविवार को परिवार में किसी बात पर विवाद होने के बाद वह अचानक कहीं चला गया। इसके बाद से ही उसका पता नहीं था। परिवार वाले खोजबीन कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच मंगलवार को डोंगरा गांव स्थित पहाड़ी पर पेड़ से लटकता शव मिलने की सूचना से परिजन सन्न रह गए। पहाड़ी पर एक पेड़ से गमछे के सहारे कल्लू का शव लटक रहा था। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की
विज्ञापन
Trending Videos
रायपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। कल्लू को दो पुत्र और एक पुत्री है। रायपुर एसओ विश्व ज्योति राय ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।