फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Day temperature drops by three degrees Celsius

Sonebhadra News: दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Fri, 24 Jan 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Day temperature drops by three degrees Celsius
सोनभद्र। दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव लगा हुआ है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी रिकाॅर्ड हुआ। दिन में सर्द हवा नहीं चलने से गलन से राहत मिली है। दोपहर में तल्ख धूप निकलने से लोग दिन में हल्के गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि 11 बजे के बाद तेज धूप निकली। सुबह के वक्त बादल छाए होने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक शुक्रवार को न्यूनतम पारा 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। इसके मुकाबले बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 10.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस तथा मंगलवार को न्यूनतम पारा 11.4 और अधिकतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। इस तरह से बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। न्यूनतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। आसमान में बादल छाए होने पर बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही थी। मगर बारिश नहीं हुई। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. हरिकृष्ण मिश्र का कहना है कि यदि इस समय बारिश होती है तो रबी सीजन के फसलों को फायदा होगा, क्योंकि अभी किसान फसलों की सिंचाई में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed