फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Daughters of Sonbhadra ranked fourth in the state in Parakh survey

Sonebhadra News: परख सर्वेक्षण में सोनभद्र की बेटियां प्रदेश में चौथे स्थान पर

Sun, 22 Jun 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Daughters of Sonbhadra ranked fourth in the state in Parakh survey
दिसंबर माह में आयोजित राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा परख के परिणाम जारी हो गए हैं। इसमें सोनभद्र की छात्राओं को प्रदेश में चौथा स्थान मिला है। इसको लेकर शिक्षकों ने खुशी व्यक्त किया है।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। शिक्षा की गुणवत्ता के आकलन के लिए केंद्र सरकार की ओर से 4 दिसंबर 2024 को जिले में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण परीक्षा आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

जिसमें जिले के दस ब्लॉकों से 3406 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। कक्षा तीन,छह और नौ के छात्रों की शैक्षणिक दक्षताओं को मापने के उद्देश्य से आयोजित सर्वेक्षण में जिले का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक प्रश्नों के माध्यम से विषयवार मूल्यांकन हुआ। इसमें कक्षा 3 के छात्रों से भाषा और पर्यावरण अध्ययन, कक्षा 6 से भाषा, गणित और विज्ञान तथा कक्षा 9 से भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में परीक्षा ली गई।
सर्वेक्षण के परिणामों में सोनभद्र की छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। कक्षा 3 की बालिकाओं ने राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर चौथा स्थान अर्जित किया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में नामांकित कक्षा 3 के छात्रों ने प्रदेश में 30वां स्थान प्राप्त किया है।
कक्षा 6 के छात्रों को प्रदेश में 29वां स्थान मिला है। सर्वेक्षण ने बीएसए मुकुल आनंद पांडेय की निगरानी में शिक्षा विभाग ने व्यापक तैयारियां की थी। शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया गया था। विद्यालयों में मॉक टेस्ट भी आयोजित किए गए थे।


यह सर्वेक्षण न केवल छात्रों की सीखने की क्षमता को समझने में सहायक है, बल्कि इससे नीति-निर्माताओं और शिक्षकों को शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। परख सर्वेक्षण ने जिले में शिक्षा की स्थिति को परखने और उसे सुदृढ़ करने की दिशा में एक ठोस आधार प्रदान किया है। इससे सोनभद्र राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय स्थान बनाने की ओर अग्रसर है। -मुकुल आनंद पाण्डेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article