फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Daughter and in-laws got the land done

बेटी व ससुराल वालों ने बैनामा करा ली जमीन

Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Daughter and in-laws got the land done
सदर कोतवाली अंतर्गत एक गांव में फर्जी तरीके से जमीन बैनामा किए जाने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी बेटी, दामाद, नाती सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सोहदवल गांव निवासी निर्मला, पति पंचू, बेटे धर्मेंद्र और राकेश के खिलाफ फर्जीवाड़ा करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया निवासी गंगा प्रसाद की तरफ से कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश पर की गई। गंगा प्रसाद ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह आठ फरवरी को अपनी बेटी निर्मला के घर सोहदवल गए हुए थे। बेटी के ससुराल में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसका इलाज कराया गया। आरोप है कि उसी दौरान उसके नाम की जमीन को बेटी निर्मला के साथ पति और पुत्र ने अपने नाम बैनामा करा लिया। इसकी जानकारी होने पर उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed