फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Culvert construction standards are ignored

पुलिया निर्माण में मानकों की हो रही अनदेखी

Mon, 16 May 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Mon, 16 May 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
Culvert construction standards are ignored
बभनी के पटेरी टोला में घटिया सामग्री से बनती पुलिया।
थानांतर्गत बभनी के पतेरी टोला में जिला पंचायत की ओर से पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। इसमें विभागीय लोगों की मिलीभगत से कार्य में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि कि घटिया निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

बभनी के पतेरी टोला में जिला पंचायत से नौ मीटर की पुलिया का निर्माण ठेकेदारों के जरिए कराया जा रहा है।

निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी करते हुए एक ट्रैक्टर बालू में दो बोरी सीमेंट मिला कर पुलिया की पीसीसी करा दी जा रही है। इसमें भी जंगलों-पहाड़ों से लोकल गिट्टी, बालू व बोल्डर वन विभाग की सह पर गिराया जा रहा है। डीएम का निर्देश है कि कार्य होने से पूर्व निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाया जाए, लेकिन विभागीय अधिकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए बगैर बोर्ड लगाए ही कार्य प्रारंभ कर दिया है। ग्रामीणों रामनरायन सिंह और रविशंकर ने कहा कि लोकल गिट्टी, बालू का प्रयोग कर मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें वन विभाग की मिलीभगत है। अखिलेश कुमार और सुनील कुमार ने कहा कि अगर मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं कराया जाता तो पुलिया निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। इस संदर्भ में वन क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि यह उनके संज्ञान में नही है, अगर ऐसा है तो जांच कराकर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed