{"_id":"5adcc9ec4f1c1ba0098b5f0d","slug":"cuiya-soil-of-fire-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुईया माटी के जंगल में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुईया माटी के जंगल में लगी आग
sonbhadra
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
बड़ी संख्या में पेड़ जले, घटना की वजह का पता नहीं चला
- फोटो : सोनभद्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी क्षेत्र के बारी के छुईया माटी पहाडियों के जंगलों में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वैष्णो देवी मंदिर के सामने के जंगलों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। पहाड़ियों में आग ही आग दिख रही है। आग की चपेट में आने से कई पेड़ जल गए।
जंगली इलाकों में लगातार आग बढ़ रही है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में गुजर-बसर करने वालों की नींद हराम हो गई है। सभी को इस बात का भय सताने लगा है कि आग उनकी आशियाने तक न पहुंच जाए। जिस पहाड़ी पर आग लगी है वहां से करीब सौ मीटर की दूरी पर एक पेट्रोल पंप स्थित है।
समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया तो आग पंप और लोगों के मकानों तक पहुंच सकती है। हालांकि दिन भर जंगली इलाकों के लोग अपने घरों के आसपास लगी आग को बुझाने में जुटे रहे। जंगली इलाकों में दिन में धुएं के चलते अंधेरा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जंगली इलाकों में जाकर लोगों को सतर्क किया। इस संबंध में जिला अग्निशमन अधिकारी सुरेश चंद्र ने कहा कि जिन पहाड़ी इलाकों में आग लगी है वहां के लोगों को सर्तक कर दिया गया है। आग बुझाने का इंतजाम किया जा रहा है।