फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crying sister said: Had the police been alert, my brother would not have died.

रोते हुए बहन बोली: पुलिस सतर्क रहती तो नहीं जाती मेरे भाई की जान

Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
Crying sister said: Had the police been alert, my brother would not have died.
तीन दिन पहले तुर्रा पहाड़ी पर मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाने में पुलिस टीम लगी हुई है। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अहम जानकारी मिलने का दावा किया जा रहा है। उधर, रविवार को राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड व भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

राम जुगैल अमवाखोह टोला निवासी प्रेम मोहन (38)उत्तराखंड में एक टॉवर कंपनी में काम करता था। वह एक माह पूर्व गांव आया था। परिजनों के मुताबिक, प्रेम मोहन को बीते रविवार को घर पर कोई बुलाने आया था, जिनके साथ प्रेम चला गया। उसके बाद से उसका कहीं पता नहीं था। बृहस्पतिवार की शाम तुर्रा पहाड़ी पर उसका शव मिला। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। रविवार को घर पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड व भाजपा जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मृतक की बहन दुधनी ने बताया कि एक वर्ष पहले भाई के ससुर कप्तान खरवार व पत्नी बिंदु ने मिल कर बहुत मारपीट किया था। तब मैं और मेरा भाई प्रेम दोनों पुलिस के पास गए थे, लेकिन पुलिस ने एक भी न सुनी। अगर उस समय पुलिस सजग होती तो शायद भाई की जान बच जाती। पिता राम सनेही ने बताया कि पुलिस अगर सजग रहती तो बेटे की जान नही जाती।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रेम के दोनों बच्चों की अच्छी परवरिश का भरोसा दिया। कहा कि किसी भी दशा में कोई अपराधी बचेगा नहीं। जिलाध्यक्ष ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव से गांव में बाहर से आकर गरीबों की जमीन पर घर बनाने वालों को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने को कहा, जिससे उन पर कार्रवाई कराई जा सके। इस दौरान जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी भी मौजूद रहे। सीओ ओबरा चारु द्विवेदी ने बताया कि प्रेम की पत्नी बिंदु और शमशाद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed