सोनभद्र। जिले में यूरिया की किल्लत दूर नहीं हो रही है। शनिवार को सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ उमड़ने से सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आई। अधिकांश समितियों पर फोर्स की मौजूदगी में उर्वरक वितरित किया गया।
शनिवार की सुबह आठ बजे से ही राबर्ट्सगंज नगर में स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। समिति से जुड़े लोगों ने सभी किसानों को एक-्एक बोरी यूरिया दिया। उनका कहना था कि स्टाक कम है, इसलिए एक-एक बोरी दी जा रही है। कुछ किसानों ने जरूरत के अनुसार यूरिया न मिलने पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि उर्वरक की कालाबाजारी करने के लिए किसानों को कम मात्रा में यूरिया दी जा रही है। सुरक्षा व्यवसथा में तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया। उधर दुद्धी संवादाता के अनुसार 7लीलासी लैम्पस पर खाद लेने की आस में सुबह से शाम तक किसान बैठ रहें है लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। मूरता के ग्राम प्रधान चंद्रदेव गोंड सहित अन्य ग्रामीणों ने उर्वरक की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया है। किसान रमबसिया, बुध्धु , विजय कुमार ,उमेश,पर्वतीया ,रामप्रसाद ,बसन्ती देवी ,राजेश ,रामप्यारे गोंड ,जवाहिर गोंड रामदेव ने डीएम को पत्र भेज कर जांच कराने की मांग की है।