फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Crocodile found in mustard field

सरसों के खेत में मिला मगरमच्छ

Sat, 13 Mar 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crocodile found in mustard field
घोरावल क्षेत्र में खेत से पकड़ा गया मगरमच्छ। - फोटो : SONBHADRA
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बकौली गांव में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे ग्रामीणों को सरसों के खेत में साढ़े तीन फीट का एक मगरमच्छ बैठा हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने रस्सी व बांस के सहारे से मगरमच्छ को पकड़ा और एक खंभे में बांध दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर वन दारोगा अंजनी कुमार मिश्रा, वन दारोगा राजन मिश्रा, विश्वजीत व पप्पू की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर गाड़ी में लाद लिया और मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया। वन दारोगा राजन मिश्रा ने बताया कि बकौली गांव में सरसों के खेत से पकड़ा गया मगरमच्छ नर है, जिसकी लंबाई करीब साढ़े तीन फीट है। वन रेंज कार्यालय लाकर आवश्यक लिखा पढ़ी करते हुए मगरमच्छ को मुक्खा फाल के दह में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। वर्ष 2021 में अब तक कुल आठ मगरमच्छ पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed