{"_id":"584d8e824f1c1b3d7f2c37c8","slug":"tempo-rider-truck-collision-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार की हुई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार की हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव में रविवार की सुबह एक ट्रक से टेंपो पर धक्का लग गया। इससे टेंपो पर सवार भिखारी (48) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य सवार बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर दो दिन पूर्व घायल शिवजतन (65) ने रविवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
चोपन थाना क्षेत्र के वेलकप गांव का निवासी भिखारी पुत्र शंभू रविवार की सुबह एक टेंपो पर सब्जी लादकर बेचने के लिए ओबरा की ओर जा रहा था। टेंपो पर चार अन्य लोग भी सवार थे। पटवध गांव के पास पहुंचने पर वहां एक ट्रक पहले से पलटा हुआ था। उसी के पीछे आकर एक दूसरा ट्रक खड़ा हो गया, जबकि दूसरे ट्रक के पीछे टेंपो थी जिस पर भिखारी सवार था। आगे निकलने की जगह न होने के नाते दूसरे ट्रक का चालक ट्रक बैक करने लगा। इस दौरान टेंपो में दाहिने ओर आगे बैठा भिखारी ट्रक की चपेट में आ गया। धक्का लगने पर वह टेंपो से नीचे गिर गया और ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक को टेंपो पर सवार अन्य लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। चोपन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया जबकि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। उधर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव में शुक्रवार को बोलेरो के धक्के से घायल शिवजतन पुत्र स्व. जगेश्वर की रविवार की सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जगेश्वर को सिर में गंभीर चोट आई थी लेकिन परिवार वाले पैसे की कमी के नाते उसे लेकर वाराणसी नहीं जा सके। सुबह करीब सात बजे उसने दम तोड़ दिया।