फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shops were broken into and jewellery and cash worth lakhs stolen theft took place in front of child

UP: दुकानों का ताला चटका उड़ाए लाखों के जेवरात-नकदी, बच्ची के सामने हुई चोरी; सहमी मासूम ने बताई पूरी घटना

Thu, 28 Aug 2025 08:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 08:45 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में लाखों की चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही माैके पर राॅबटर्सगंज कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। भुक्तभोगियों से जानकारी लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Shops were broken into and jewellery and cash worth lakhs stolen theft took place in front of child
सीसीटीवी से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के राॅबटर्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बाजार कस्बे और मरकरी चट्टी स्थित दो दुकानों का ताला चटकाकर चोरों ने गुरुवार की भोर में लाखों के जेवरात-नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी गए जेवरातों में चांदी का वजन लगभग दस किलो और सोने की मात्रा करीब 200 ग्राम होने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन




चोरों ने पहले सराफा दुकान का ताला चटकाया। वहां से पूर्व प्रधान की बाइक उड़ाई। इसके बाद फर्नीचर दुकान का ताला चटका हजारों की नकदी उड़ाने के साथ ही वहां लगे डीवीआर को उखाड़ ले गए।
विज्ञापन


पुलिस की फील्ड यूनिट के साथ ही फॉरेंसिक दस्ते ने मौके की जांच-पड़ताल की और जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। घटना का एक सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है। चोरों की संख्या आठ से नौ बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जुटाए सबूत

देवरी गांव निवासी अक्षय सेठ ने नई बाजार कस्बे की देवरी गांव वाली एरिया में सराफा की दुकान और उनके भाई दिलीप सेठ में मरकरी तालाब के सामने वाली पटरी पर फर्नीचर की दुकान खोल रखी है। बताया जा रहा है कि रात एक बजे के करीब लगभग छह की संख्या में चोर नई बाजार पहुंचे।

पहले दुकान और आस-पास की रेकी की। इसके बाद दो बजे के लगभग दुकान में घुसे चोरों ने इत्मीनान से शोकेस में रखे एक-एक जेवरात को इकट़्ठा किया। यहां के बाद चोर पास स्थित पूर्व प्रधान नामवर मौर्या के घर पर पहुंचे। अहाते में खड़ी उनकी बाइक उड़ाई। फिर मरकरी चट्टी पहुंचे।

सीसीटीवी की होगी चेकिंग

यहां दरवाजे का ताला चटकाने के बाद काउंटर में रखा 26 हजार नकद उठाया। शोरूम में रखे नए आलमारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते वक्त फर्नीचर दुकान में लगे डीवीआर को भी उखाड़कर ले गए। घटना के वक्त दुकानदार अक्षय सेठ की बेटी बगल के कमरे में सोई थी। खटपट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई लेकिन डर के मारे वह चुप्पी साधे रही।

जब चोर वहां से निकल गए। जब उसने माता-पिता को जगाकर इसकी जानकारी दी। अक्षय ने अपने घर का सीसीटीवी फुटेज देखा तो सन्न रह गया। पीड़ित का दावा है कि लगभग दो किलो चांदी और 200 ग्राम सोने के जेवरात चोरी गए हैं। दोनों दुकानों से नकदी और एक जगह से डीवीआर ले जाया गया है।

देर तक चली जांच-पड़ताल, जुटाए गए कई साक्ष्य
घटना की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता की अगुवाई वाली टीम ने घटना की गहन पड़ताल की। पुलिस लाइन से भेजे गए फाॅरेंसिक दस्ते ने भी कई साक्ष्य एकत्रित किए। बताया जा रहा है कि सराफा दुकान में रखी चप्पल चोर ले गए थे जिसे उन्होंने फर्नीचर दुकान पर छोड़ दिया। वहीं, चोरी गई बाइक, रेलवे स्टेशन रोड पर लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

चोरों की संख्या आठ से नौ होने की बात पता चली है। अलग-अलग टीमें घटना की जांच में जुटे हुए हैं। जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। - रणधीर मिश्र, सीओ सिटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed