{"_id":"57ab73084f1c1b3a1cee52e8","slug":"mudered-a-old-man-by-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की जान ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की जान ली
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के दरमा-करौदिया गांव के बीच स्थित घाघर नदी के पास मंगलवार की रात मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से रामबचन (60) की पीटकर हत्या कर दी। इसकी जानकारी होने पर मृतक के घरवालों ने हत्या करने के आरोप में पिता-पुत्र की पिटाई कर दी और उनके मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
रात करीब 12 बजे दरमा गांव निवासी रामबचन पुत्र नवजग्गी धांगर पैदल करौदियां गांव से अपने घर जा रहा था। रास्ते मेें घाघर नदी के पास कुछ लोगों ने लाठी-डंडे से उसे पीट कर घायल कर दिया। रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिलने पर परिवार के लोग घायल को लेकर पीएचसी तियरा ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। यहां से घरवाले शव लेकर घर गए और गांव के ही एक पिता-पुत्र पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी।
बुधवार की अलसुबह घटना मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ओंकार सिंह यादव ने लोगों को समझाया। फोर्स ने घायल बुद्घू (70) और उनके बेटे रामकेवल (53) को जिला अस्पताल भेजवाया। क्षेत्राधिकारी खिचडू राम ने बताया कि मृतक के पुत्र शंभू की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है।