फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth loses life due to high-tension line shock.

Aligarh News: हाईटेंशन लाइन के करंट से युवक की गई जान

Thu, 27 Aug 2026 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Youth loses life due to high-tension line shock.
लेखराज का फाइल फोटो - फोटो : samvad
गांव बामोती में मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

गांव में आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन गुज रही है। परिजनों ने बताया है कि लेखराज पुत्र तोताराम सुबह करीब 10 बजे अपने घर के सामने लाइन के करंट से बचने के लिए पीवीसी पाइप डाल रहा था। काम करने से पहले गांव बाहर लाइन का कटआउट निकाल दिया था। पाइप डालते वक्त अचानक लाइन में करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में लेखराज आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और पड़ोसी उसे तत्काल खैर सीएचसी ले गए।

डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खैर इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लेखराज की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। लेखराज अपने पीछे मां इंद्रवती देवी, पत्नी प्रवेश देवी, बेटे दीपांशु और हिमांशु तथा बेटी मान्या को छोड़ है। वह दो भाइयों और एक बहन में बीच का था और गांव में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed