फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suspicious death of a young man in Tikri; wife accused of murder.

Aligarh News: टीकरी में युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी पर लगा हत्या का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a young man in Tikri; wife accused of murder.
गांव टीकरी में मंगलवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी पर विषाक्त खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक के पिता रेशमपाल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उनका बेटा बीपी चंद्र (35) हापुड़ के सिंभावली में किराये के मकान में रहकर फेरी लगाकर बर्तन बेचने का काम करता था। दो दिन पहले गांव आया था। रात में उसकी पत्नी ने विषाक्त पदार्थ देकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि पत्नी के अन्य युवक के साथ अनैतिक संबंध हैं।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई रामवीर सिंह ने बताया कि हम तीन भाईयों में सबसे छोटा भाई बीपी चंद्र सिंभावली में पत्नी व तीन बेटों के साथ रहता था। उसके कमरे में गांव का एक अन्य युवक भी रहता था। करीब दो माह पूर्व दोनों के बीच झगड़ा हुआ था तो भाई ने पत्नी व बच्चों को घर भेज दिया था। सोमवार को ही भाई गांव आया था। आरोप है कि पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते भाई को मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। वहीं, सीओ संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने के कारण मृत्यु कारित होना आया है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनका आदेश मिलने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed