फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Car overturns after hitting divider; five injured.

Aligarh News: कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, पांच घायल

Thu, 27 Aug 2026 02:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after hitting divider; five injured.
टप्पल थाना क्षेत्र के गांव कुराना स्थित डीआरजी कॉलेज के पास बुधवार की शाम एक डग्गेमार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे में दंपती और उनके दो मासूम बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कासगंज के थाना मोहनपुर क्षेत्र के गांव बादमपुर निवासी हरकेश (23) पत्नी गीता, चार वर्षीय बेटे ध्रुव और तीन वर्षीय बेटे जय के साथ रक्षाबंधन पर भिवाड़ी से गांव लौट रहा था। इको में अन्य यात्री भी सवार थे। कुराना के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हरकेश, गीता, दोनों बच्चे और यात्री ज्ञानप्रकाश घायल हो गए। हरकेश का आरोप है कि चालक नशे में था और कार में करीब 15 यात्री सवार थे। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। टप्पल थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दुर्घटनाग्रस्त कार पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed