फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Children beaten in dispute, 12 injured

बच्चों के विवाद में मारपीट,12 घायल

Fri, 18 Nov 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 18 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में शुक्रवार की सुबह छोटे बच्चे को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुआ। विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा चला। इसमें दोनों पक्षों से करीब12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो-तीन की हालत गंभीर है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
गुरुवार की शाम छोटे बच्चों को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई। हालांकि ग्रामीणों ने लोगों के समझा-बुझाकर शांत करा दिया। बच्चों के विवाद को लेकर दोबारा शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे दोनों तरफ के लोग आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों की तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। शोर गुल सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन उनकी हिम्मत बीच बचाव करनी की नहीं हुई। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक एक पक्ष के घायल आटो से कोतवाली जा रहे थे कि रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने बोलेरो से पीछा कर आटो को रोक कर उसमें सवार लोगों को दोबारा पीटा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक जिला अस्पताल मेें मारपीट में प्रथम पक्ष से घायल गिरिजाशंकर (40), छोटेलाल (60), रामा देवी (38), प्रशांत (18), विवेक (16), कुसुम (10) और दूसरे पक्ष के रामा (60), सीता (58), रेशमी (25), हिरालाल (30), ममता (25) और सुबाष (25) का इलाज कराया गया। बताया गया कि दोनों तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है जो भी इसमें दोषी मिलेगा उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई      की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed