{"_id":"5cdef256bdec220710357ee3","slug":"91558114902-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला ट्रैक्टर चालक का क्षत -विक्षत शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला ट्रैक्टर चालक का क्षत -विक्षत शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंढमगंज/महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हीराचक गांव निवासी सुनील कुमार (25) का शव शुकवार सुबह महुली-फूलवार गांव की सीमा पर रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत मिला। वह गुरुवार की भोर में ट्रैक्टर पलटने की घटना के बाद से गायब था। शुक्रवार को उसका शव मिला।
हिराचक गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र राम प्रसाद ट्रैक्टर चलाता था। वह दुद्धी निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। वह गुरुवार की भोर में ट्रैक्टर से आ रहा था कि इस दौरान कनहर नदी के किनारे हिराचक गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया था। तबसे सनील गायब था। उसके परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन कोई पता नहीं चला।
शुक्रवार सुबह विंढमगंज थाना के महुली फूलवार गांव की सीमा पर लामी पहाड़ी के पास एक क्षत-विक्षत शव रेलवे पटरी पर पाया गया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान ट्रैक्टर चालक सुनील कुमार पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतक सुनील के भाई संजय ने ट्रैक्टर मालिक पर आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर पलटने से सुनील की मौत हुई होगी। लेकिन मामले को दबाने के लिए मालिक ने शव को छिपा दिया होगा और रात में रेलवे पटरी पर ले जाकर रख दिया होगा। हालांकि उसने अब तक ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।