फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बस और डीसीएम चालकों में मारपीट

बस और डीसीएम चालकों में मारपीट

Tue, 08 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
बस और डीसीएम चालकों में मारपीट
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी के समीप सोमवार की रात सवारी से भरी एक मिनी बस खड़े डीसीएम ट्रक से टकरा गई। इसको लेकर दोनों चालकों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। रात करीब पौन 12 बजे राबर्ट्र्सगंज की तरफ से सवारियों से भरी मिनी बस वाराणसी की तरफ जा रही थी। अभी बस हिंदुआरी के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पहुंची थी कि सामने से आ रहे अनियंत्रित एक वाहन से बचने की चक्कर में बस खडे़ एक डीसीएम ट्रक से टकरा गई। बस चालक समेत अन्य स्टाफ डीसीएम चालक को सड़क पर गाड़ी करने का आरोप लगाते हुए उससे गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते बस और डीसीएम के चालकों में हाथापाई शुरू हो गई। इसकी जानकारी होने पर गश्त पर निकले दरोगा सरीमन सोनकर ने मौके पर पहुंच कर विवाद करने वालों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच सुलह की बात चल रही है। सुलह न होने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed