फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Sun, 11 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दो इनामी अपराधी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपहरण कर फिरोजाबाद में विवाहिता को बेचने के लिए साढ़े तीन माह तक बंधक बनाकर रखने के मामले में दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पेढ़ गांव के पास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। आरोपियों का रविवार को चालान कर दिया गया। अभी भी एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। जून 2016 में अपने पिता के साथ मायके जा रही थी कि रास्ते में कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। इस मामले में घोरावल कोतवाली पुलिस ने बिसरेखी गांव निवासी राजेश, हरिशंकर और शहजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया। तभी से तीनों की तलाश की जा रही है। राजेश एवं हरिशंकर पर पुलिस ने डेढ़-डेढ़ हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। सीओ धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव के पास से पुलिस टीम ने वांछित राजेश एवं हरिशंकर को 315 बोर तमंचा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। अभी भी एक अन्य वांछित की तलाश जारी है। सीओ ने बताया कि फिरोजाबाद में विवाहिता को बेचने के लिए साढ़े तीन महीने बंधक बनाकर रखा था। मौका पाकर 100 नंबर डायल कर विवाहिता ने अपनी लोकेशन बताई। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर विवाहिता को सुरक्षित बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed