{"_id":"5ad0efa64f1c1b5f098b459c","slug":"81523642278-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी के रहते युवक ने रचा ली दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहली पत्नी के रहते युवक ने रचा ली दूसरी शादी
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के एक गांव में शादीशुदा युवक ने पत्नी के रहते दूसरी शादी रचा ली। दुल्हन को लेकर घर गया तो खफा घरवालों ने घर में प्रवेश करने से रोक दिया। नाराज युवक मारपीट करने पर उतारू हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस युवक और दुल्हन को लेकर थाने आई। युवक दूसरी पत्नी के साथ रहने की जिद पर अड़ा रहा।
गुरुवार की शाम युवक अपने साथ युवती को लेकर घर पहुंचा। घरवालों को बताया कि यह मेरी पत्नी है। इतना सुनते ही पहली पत्नी और परिवार के लोग उखड़ गए। विवाद होने लगा। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। युवक के पिता ने बताया वर्ष 2009 में उसके बड़े बेटे की मौत होने के बाद 2011 में दूसरे बेटे ने अपनी भाभी से शादी कर ली। बहू को एक बेटी और एक बेटा भी है। उन लोगों को बिना बताए बेटे ने दूसरी शादी की है, इसलिए घर में न रखूंगा और न ही जायजाद में हिस्सा दूंगा। शादी करने वाले युवक ने लिखित दे दिया कि वह पिता के संपत्ति मेें हिस्सा नहीं लेगा, लेकिन दूसरी पत्नी के साथ ही वह रहेगा। देर रात पुलिस ने युवक को दूसरी पत्नी के साथ बस में बैठाकर वाराणसी के लिए रवाना कर दिया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने कहा कि पीड़ित विवाहिता या उसके घरवाले जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।