फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बोलेरो के धक्के से टैंपो सवार एक युवक की मौत

बोलेरो के धक्के से टैंपो सवार एक युवक की मौत

Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो के धक्के से टैंपो सवार एक युवक की मौत
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्छोर गांव में रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे राबर्ट्सगंज-पन्नूगंज मार्ग पर एक बोलेरो और टैंपो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार युवक राजकुमार (26) की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग तिलक चढ़ाकर वापस लौट रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसहा नई बाजार गांव के कुछ लोग रविवार की दोपहर क्षेत्र के पांपी गांव में तिलक चढ़ाने गए थे। वहां से सभी लोग टैंपो से वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे टैंपो अक्छोर गांव के पास पहुंची ही थी कि रामगढ़ की ओर से आ रही बोलेरो से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में टैंपो पर सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए। इसमें से राजकुमार पुत्र दानी भारती की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। उधर घटना में गुड्डू (24) पुत्र रामलगन, मनोज (22) पुत्र तेजबली, सहाबुन (55) और छविनाथ (55) घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed