Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   one injured in firing

Solan News: सभी केंद्र ... नालागढ़ में पड़ोसी ने युवक पर की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं, पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
- निकास नाली के निर्माण को लेकर हुआ विवाद, वारदात के बाद बाइक पर फरार हुआ आरोपी
विज्ञापन

-पांच घंटे के भीतर पुलिस ने पंजाब के खरड़ से किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के वार्ड नंबर-7 में निकास नाली के निर्माण को लेकर हुए विवाद में मंगलवार सुबह एक पड़ोसी ने पिस्टल से युवक पर फायरिंग कर दी। इस हमले में मोहम्मद असलम को तीन गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मोहम्मद असलम और उसके पड़ोसी साहिल के बीच निकास नाली के निर्माण को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और साहिल ने पिस्टल निकालकर असलम पर गोलियां चला दीं। तीन गोलियां लगने से असलम गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत नालागढ़ अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अस्पताल की चिकित्सक डॉ. तमन्ना के अनुसार, असलम के पेट में दो और टांग में एक गोली लगी है। पेट में गोली लगने से उसके अंदरूनी अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी विनोद धीमान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि फरार आरोपी को पांच घंटे में पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इनसेट
एक महीने में गोलीबारी की तीसरी वारदात, सुरक्षा पर सवाल
नालागढ़ क्षेत्र में एक महीने के भीतर गोलीबारी की यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गोल जमाला और बूटा प्लासी में रंगदारी के मामलों को लेकर फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लगातार हो रही गोलीबारी और मामूली विवादों में हथियारों के इस्तेमाल से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इन घटनाओं ने औद्योगिक क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed