Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Advocate Anuj bid a final farewell amidst teary eyes

Kannauj News: नम आंखों से दी अधिवक्ता अनुज को अंतिम विदाई

Tue, 10 Nov 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Advocate Anuj bid a final farewell amidst teary eyes
छिबरामऊ। दीपावली की देर शाम गोली मारकर हत्या किए गए अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी की अंतिम यात्रा में मंगलवार को हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। छिबरामऊ से फर्रुखाबाद तक जगह-जगह लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। हर तरफ शोक का माहौल रहा और लोगों ने हत्याकांड के दोषियों को सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

मामूली विवाद में कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित पर अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। देर रात कन्नौज में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। अंतिम यात्रा निकली तो बड़ी संख्या में लोग अपने प्रिय अधिवक्ता को विदाई देने पहुंचे। अंतिम यात्रा में सभी राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता, अधिवक्ता, व्यापारी, समाजसेवी तथा गणमान्य लोग शामिल हुए। भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी इस दौरान बेहद भावुक नजर आईं। उनका रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

भाजपा संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूरे रास्ते शोक की लहर दिखाई दी। हजारों लोगों की मौजूदगी ने अनुज चतुर्वेदी के प्रति लोगों के सम्मान और जुड़ाव को दर्शाया। हर आंख नम थी और सभी की जुबां पर हत्याकांड के दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो :40: नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते वकील।
अधिवक्ता हत्याकांड में कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन
अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आरपी यादव और प्रांतीय महामंत्री राकेश शरण मिश्र ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रामप्रकाश को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कराने, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा पीड़ित परिवार को कम से कम एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। संगठन ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की भी मांग उठाई।

गोली मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
अधिवक्ता अनुज कुमार चतुर्वेदी हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी द्वारा अनुज को गोली मारते हुए घटना कैद होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फुटेज घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की है। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में वारदात का दृश्य सामने आने के बाद क्षेत्र में घटना को लेकर फिर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस पहले ही सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को जांच का अहम आधार बता चुकी है।

विधायक के ननिहाल पक्ष से भतीजा लगता था अधिवक्ता अनुज
अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी का भाजपा विधायक अर्चना पांडेय के परिवार से भी नजदीकी रिश्ता था। बताया गया कि अनुज विधायक के ननिहाल पक्ष से भतीजे लगते थे। वह उनके ममेरे भाई सेवानिवृत्त दरोगा गणेश शंकर चतुर्वेदी का बेटा था। दीपावली की शाम गोली मारकर उनकी हत्या किए जाने की खबर से विधायक को गहरा सदमा पहुंचा। अंतिम यात्रा के दौरान अर्चना पांडेय भावुक होकर फूट-फूटकर रो पड़ी थीं। अधिवक्ता की हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर है।

दिवाली के दिन हत्या से शहर में दहशत
शहर में दिवाली के दिन हुई अधिवक्ता की हत्या से शहर में दहशत का माहौल है। हत्यारोपी कांग्रेसी नेता अमोल दीक्षित ने लाइसेंसी पिस्टल से चार गोलियां चलाईं, जिसमें से चारों अनुज को लगीं। दो गोलियां पेट में लगीं थीं, जबकि दो गोली सीने में बायें तरफ थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक तीन गोलियां आर-पार हो गईं, जबकि एक गोली सीने में फंसी निकली। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि त्योहार पर हुई इस वारदात से दहशत का माहौल है। आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed