फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Fri, 06 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर विवाहिता से किया दुष्कर्म
बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व घर में घुसकर एक विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार को थाने पहुंचा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बजाय पंचायत करने में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, मंगलवार की रात वह अपने घर मेें सो रही थी। उसका पति काम करने के लिए अमवार गया था। अर्द्धरात्रि के बाद गांव का ही एक युवक उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार को उसने घटना की सूचना अपने और आरोपी के घरवालों को दी। पूरे दिन आरोपी के घरवाले घटना को सुलह समझौता से शांत कराने में जुटे रहे, लेकिन सुलह समझौता नहीं हुआ। गुरुवार को पीड़िता ने थाने पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी। थाने में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के समक्ष आरोपी और पीड़िता पक्ष के लोगों के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टया पुरानी रंजिश को लेकर विवाद होना पाया गया है। हालांकि दोनों पक्ष आपस में सुलह समझौते की बात चल रही है। सुलह न होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं पीड़िता का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उसने एसपी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed