फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सो रहे चालक पर पत्थर से हमला, गंभीर

सो रहे चालक पर पत्थर से हमला, गंभीर

Thu, 05 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सो रहे चालक पर पत्थर से हमला, गंभीर
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीप गुरुवार को मोबाइल चोर ने ट्रक चालक के सिर पर वार कर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद चोर चालक का मोबाइल लेकर फरार हो गया। आसपास के लोग घायल चालक को लेकर कोतवाली पहुंचे। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने बबलू (22) की हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े पांच बजे रेलवे क्रासिंग के समीप घोरावल-पन्नूगंज मार्ग पर खड़े ट्रक में चालक सो रहा था। उसी वक्त एक युवक चालक की जेब से मोबाइल निकाल कर ट्रक से कूदने लगा, तभी चालक की नींद खुल गई और उसने पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोर ने पत्थर से चालक के सिर पर वार कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते चोर फरार हो गया। पुलिस ने बताया मोबाइल चोर के हमले से चोपन थाना क्षेत्र के भभाइज गांव निवासी बबलू घायल हुआ है। जिला अस्पताल में चालक का उपचार चल रहा है। कहा कि मोबाइल चोर की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed