Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Tense Calm After Clash In Barai Subhangarhi

जवां: बरई सुभानगढ़ी में दो पक्षों के संघर्ष के बाद तनावपूर्ण शांति, भड़काऊ भाषण से बिगड़ा था माहौल

Tue, 10 Nov 2026 10:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 10 Nov 2026 10:08 PM IST
सार

गांव बरई सुभानगढ़ी में सोमवार की शाम अनुसूचित जाति पक्ष का नितिन कुमार क्षत्रिय समाज के चंद्रवीर की आटा चक्की पर गया था, जहां बाइक रास्ते में खड़ी करने को लेकर पहले दोनों में विवाद के बाद एक-दूसरे को चांटा मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, दोनों ओर से पथराव के साथ मारपीट हुई।

विज्ञापन
Tense Calm After Clash In Barai Subhangarhi
गांव में तैनात एसओ जवां रेखा गोस्वामी व पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में जवां के गांव बरई सुभानगढ़ी में सोमवार शाम क्षत्रिय और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच संघर्ष के बाद तनावपूर्ण शांति है। गांव में पीएसी और पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षतिग्रस्त आंबेडकर प्रतिमा को ठीक करा दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों के साथ स्कॉर्पियो से आए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन पर भड़काऊ भाषण से माहौल बिगाड़ने का आरोप है।

विज्ञापन


अनुसूचित जाति पक्ष की ओर से नितिन द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे किशन पाल सिंह की चक्की पर आटा लेने गया था, लेकिन उसने मेरे साथ जातिसूचक शब्दोंं का प्रयोग करते हुए थप्पड़ मारा। इसके बाद मैंने घर जाकर पिता को इसके बारे में बताया तो पिता प्रेम सिंह किशन पाल से बात करने गए। वहां चन्द्रवीर, प्रमोद, गौरव, विवेक, नकुल कुमार, हरपाल, दुष्यन्त, संजय पुत्र दुष्यंत, संजय पुत्र विशाल, रिंकू पुत्र टिंकू व 10 अन्य लोगों ने उन्हें घेरकर पीटा। हम लोग थाने गए तो उक्त लोगों ने मोहल्ले में आकर मारपीट कर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान देवू, आदित्य शर्मा, उमेश, सोनू, रमेश, मूलचन्द्र, विवेक, अशोक,गोलू, ज्वाली शर्मा, केशव शर्मा ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन

गांव में शांति बनी हुई है, पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को सही करा दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। - सर्वम सिंह, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Tense Calm After Clash In Barai Subhangarhi
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : संवाद

क्षत्रिय पक्ष की ओर 26 पर नामजद रिपोर्ट
क्षत्रिय पक्ष से चंद्रवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में 26 लोगों को नामजद किया है। इसमें कहा गया है कि सोमवार की रात प्रेम सिंह, राजकुमार, प्रदीप कुमार, प्रियांशु, मानिकचंद, बबलू, राजेंद्र, ज्ञान सिंह, मदनपाल, लोकेश, राहुल, प्रशांत, कृष्णा, अन्नू, ओमवीर, रूपकिशोर, कपिल, अरुण सिंह, राहुल पुत्र होराम, विपिन, भीमप्रकाश, अजय बरई सुभानगढ़ी, सुमित, विशाल, दर्शन सिंह, नितिन कुमार नगलिया इलियासपुर के लोग एक राय होकर आए हाथों में लोहे की रॉड, डंडे, ईंट-पत्थर लेकर घर में घुसकर मारापीटा, जिसमें कृष्णकांत, कालीचरन, किशनपाल आदि लोग घायल हो गए। बमुशिकल लोगों की जान बच सकी।

कार सवार लोगों के भाषण से बिगड़े हालात
अगसौली पुलिस चौकी प्रभारी रोहित कुमार द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में गांव में शांति भंग करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में अनुसूचित जाति पक्ष के प्रेम सिंह, राजकुमार, प्रदीप, प्रियांशु, मानिकचंद्र, बबलू, राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, मदनपाल, लोकेश, राहुल, प्रशांत, कृष्णा, अन्नू, ओमवीर, रूपकिशोर, कपिल, अरुण, राहुल, भीमप्रकाश, अजय, बरई सुभानगढ़ी को नामजद किया है। साथ ही ठाकुर पक्ष के चंद्रवीर, प्रमोद, गौरव, विवेक, मुकल, हरपाल, दुष्यंत, विशाल व 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान स्कॉर्पियो से सुमित, विशाल, दर्शन सिंह, नितिन कुमार, सागर, रोहित, बॉबी, विपिन निवासी नगलिया इलियासपुर जवां आए उन्होंने शांति व्यवस्था बना रही पुलिस के सामने माहौल को बिगाड़ा और भड़काऊ भाषण दिया, जिससे दोनों पक्षों के लोग उग्र होकर एक-दूसरे पर हमलावर हो गए, जिससे माहौल भयावह होने के साथ शांति व्यवस्था भंग हो गई। भगदड़ मचने के साथ पथराव में वह भी चोटिल हो गए।


बाइक खड़ी करने का था विवाद
गांव बरई सुभानगढ़ी में सोमवार की शाम अनुसूचित जाति पक्ष का नितिन कुमार क्षत्रिय समाज के चंद्रवीर की आटा चक्की पर गया था, जहां बाइक रास्ते में खड़ी करने को लेकर पहले दोनों में विवाद के बाद एक-दूसरे को चांटा मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, दोनों ओर से पथराव के साथ मारपीट हुई। गांव में लगी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed