{"_id":"6af34a0f30c27131430b3633","slug":"two-miscreants-including-sheikhchilli-were-each-awarded-a-bounty-of-50000-meerut-news-c-72-1-mct1010-162498-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शेख चिल्ली समेत दो बदमाशों पर 50-50 हजार का पुरस्कार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शेख चिल्ली समेत दो बदमाशों पर 50-50 हजार का पुरस्कार घोषित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दो शातिर बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। यह पुरस्कार जिले की पुलिस की संस्तुति पर किया गया है।
डीआईजी ने बताया कि इनमें पहला वांछित अपराधी फुरकान उर्फ शेख चिल्ली है। वह जानी थाना में गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित है। फुरकान सिवाल खास, जानी का निवासी है। उस पर मेरठ के विभिन्न थानों में 15 मुकदमे दर्ज है। दूसरा वांछित अपराधी संदीप कुमार है। वह मेडिकल थाना में पंजीकृत एक अभियोग में वांछित है। संदीप जागीरपुर अब्दुल्लापुर, भावनपुर का निवासी है। संदीप के विरुद्ध नौ अभियोग दर्ज हैं। डीआईजी ने वांछित और फरार ईनामी बदमाशों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ईनाम घोषित कराने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए है।
-- -- -- --