फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाठी-डंडे से नर्तकियों और बारातियों को पीटा

लाठी-डंडे से नर्तकियों और बारातियों को पीटा

Mon, 07 May 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे से नर्तकियों और बारातियों को पीटा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में शनिवार की रात आई बारात में आर्केस्टा में मनपंसद गाना न बजने पर मनबढ़ों ने नर्तकियों की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने गए कई बारातियों को भी पीट दिया। मौके पर फोर्स पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। जिला अस्पताल में पसही निवासी घायल बाराती लोला यादव (45) और दशरथ (48) का उपचार हुआ। रात में ही पुलिस ने आर्केस्टा के कलाकारों और अधिकांश बारातियों को वापस भेज दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन एक भी पकड़े नहीं गए।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव में राजेंद्र के घर बारात आई थी। आधी रात के बाद नशे में धुत घराती कुछ युवक नर्तकियों पर मनपसंद गाने पर नृत्य करने के लिए दबाव देने लगे। बात न मानने पर मनबढ़ों ने नर्तकि यों की पिटाई शुरू कर दी। साउंड समेत अन्य सामान को फेंक दिया। यह देख कुछ बाराती युवकों को समझाने का प्रयास किया तो उन लोगों को भी पीटना शुरू कर दिया। इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में लोला यादव (45) ने बताया कि पसही के पूर्व प्रधान राजकुमार के भांजे मझिगांव निवासी चंदन की शादी थी। बारात पसही से ही गई थी, क्योंकि चंदन अपने मामा के पास ही रहता है। हमलावरों ने बीच-बचाव करने गए दुल्हे और पूर्व प्रधान के साथ भी हाथापाई की। घटना की सूचना मिलने पर डॉयल 100 की दो गाड़ी और कोतवाली से दो गाड़ी पुलिस पहुंच गई। लेकिन पुलिस को देखते ही हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने उसे और दशरथ को अस्पताल ले जाकर इलाज कराई। रात में ही पुलिस ने आर्केस्ट्रा बंद करवाकर कलाकारों और अधिकांश बारातियों को वापस उनके घर भेज दिया। पूर्व प्रधान राजकुमार ने कहा कि मनबढ़ अनायास नर्तकियों व बारातियों के साथ मारपीट कर भाग निकले। पुलिस का कहना है कि घायल जो तहरीर देेंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। राजेंद्र के घर आई बारात में विवाद करने वालों को चिह्नित कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed