{"_id":"5cdda0b6bdec22070d459c45","slug":"51558028470-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएसएफ जवानों ने पकड़ा फर्जी डीजल लदा टैंकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीआईएसएफ जवानों ने पकड़ा फर्जी डीजल लदा टैंकर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी परियोजना की सुरक्षा में लगे औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों की सक्रियता से पावर प्लांट में फर्जी कागजातों के साथ घुसने की कोशिश कर रहे डीजल व पेट्रोल भरे टैंकर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पावर प्लांट में मुगलसराय से डीजल एवं पट्रोल लेकर आया टैंकर चालक जब परियोजना गेट पर जवानों को गाड़ी के पेपर चेक करा रहा था तभी अचानक जवानों को उसके पेपर पर कुछ शक हुआ। पेपर की गहनता से जांच की गई तो गाड़ी के सभी पेपर फर्जी पाए गए। जिस पर जवानों ने जब चालक से पूछताछ की तो बताया कि वह अनपढ़ है उसके मालिक ने जो पेपर दिए हैं उसे लेकर वह आया है। जवानों ने बताया कि इतनी मात्रा में पट्रोल एवं डीजल जैसे ज्वलंतशील पदार्थ को बिना कागजात कैसे लाया गया रास्ते मे किसी तरह की अनहोनी हो जाती तो इसका जिम्मेदार कौन होता। बता दें कि पावर प्लांट में समान लेकर जाने वाले वाहनों की सीआईएसएफ के जवानों द्वारा गहनता से जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाता है। बरहाल सीआईएसएफ के जवानों ने टैंकर को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। मुगलसराय से फर्जी कागजातों के जरिए रिहंद तक टैंकर कैसे पहुंचा चुनाव के माहौल में भी किसी ने जांच नहीं की चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।