फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फर्जी स्कैन परमिट पर गिट्टी ले जा रहा ट्रक पकड़ाया

फर्जी स्कैन परमिट पर गिट्टी ले जा रहा ट्रक पकड़ाया

Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
फर्जी स्कैन परमिट पर गिट्टी ले जा रहा ट्रक पकड़ाया
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में। बुधवार को क्रशर प्लांट के मालिक की सक्रियता से फर्जी स्कैन परमिट के सहारे गिट्टी ले जाने का प्रयास कर रहे ट्रक चालक को ओबरा पुलिस ने धर दबोचा। पकड़े गए दस चक्का ट्रक संख्या यूपी 65 सीटी 5911 के चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ओबरा थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी सहित अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है। ट्रक चालक के पास जो परमिट बरामद हुआ है उस नंबर की परमिट 21 फरवरी को जारी किया गया था। जिसकी वैधता 22 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। वहीं परमिट पर नाम किसी अन्य पट्टाधारक का है और क्यूआर कोड में किसी दूसरे पट्टाधारक का नाम सामने आ रहा है। ड्राइवर के अनुसार उसे यह परमिट दलाल के जरिए उपलब्ध कराई गई थी। समाचार दिए जाने तक खनन विभाग का कोई अधिकारी नहीं पहुंच सका था। बताते चले कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में फर्जी स्कैन परमिट का धंधा बदस्तूर जारी है। संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में गाडिय़ां गिट्टी लेकर चेकपोस्टों से पार कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed