फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मिर्जापुर से अपह्त युवक राबर्ट्सगंज में मिला

मिर्जापुर से अपह्त युवक राबर्ट्सगंज में मिला

Sat, 23 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर से अपह्त युवक राबर्ट्सगंज में मिला
सोनभद्र। मिर्जापुर जिले से संदिग्ध हाल में अपह्त रमेश (18) राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव में मिला। गुरुवार की रात अपहरणकर्ता बोलेरो से युवक को उतारकर फरार हो गए। रात भर अपहरणकर्तओं की तलाश में पुलिस इधर-उधर भटकती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को मिर्जापुर के जिगना थाने की पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे एक युवक सौ नंबर पर फोन कर बताया कि कुछ लोग उसका अपहरण कर बोलेरो से उसे लोढ़ी में कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग के समीप छोड़ दिया है। अपहरण की सूचना मिलते ही युवक के बताए गए स्थान पर पीआरवी के साथ कोतवाल राजीव मिश्रा पहुंचे। पुलिस युवक को कोतवाली ले गई। उधर सभी थाना क्षेत्र में पुलिस बोलेरो सवारों की तलाश में जुट गई है। लेकिन उनका अता-पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक खुद का अपहरण होने की बात बताने वाला रमेश मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के बनवारीपुर गांव का रहने वाला है। रमेश के मुताबिक गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से विंध्याचल काम करने जाने के लिए निकला था। रास्ते में अष्ठभुजा पहाड़ी के समीप बोलेरो सवार कुछ लोग जबरदस्ती उसे बोलेरो में बैठाकर उसके आंखों को रूमाल से बांध दिया। एक मकान में उसे कई घंटे तक उसे थे। रात में बोलेरो सवार यह कहते उसे उतार दिया कि उन लोगों का पुलिस पीछा कर रही है। बैग में चोरी से वह मोबाइल रखा था, जिससे पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि जिाना पुलिस रमेश को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed