{"_id":"59bac7c44f1c1b9a688b4a5e","slug":"51505413060-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर पंजीयन के संचालित हो रहे अस्पताल और पैथालाजी सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर पंजीयन के संचालित हो रहे अस्पताल और पैथालाजी सील
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (केकराही)। स्वास्थ्य विभाग की टीम गुरुवार को केकराही में हास्पिटल और पैथालॉजी सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान केकराही में संचालित प्रयाग हास्पिटल और सहारा पैथालाजी सेंटर पर बगैर रजिस्ट्रेशन के संचालित होते मिले। अस्पताल और पैथालॉजी सेंटर को सील कर दिया है। डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर पुलिस ने संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सिंह और डॉ. प्रेमनाथ ने प्रयाग हास्पिटल और सहारा पैथालॉजी पहुंचे। जांच के दौरान व्यापक पैमाने पर खामियां मिली। लोगों ने बताया कि इलाज और जांच के नाम पर मनमाना रुपया लिया जाता है। डिप्टी सीएमओ डॉ. वीके सिंह ने बताया कि बगैर रजिस्ट्रेशन व मानक के विपरीत संचालित हो रहे प्रयाग हास्पिटल एवं सहारा पैथालॉजी सेंटर को सील कर दिया गया है। बताया कि करमा थाने में उनकी तहरीर पर सहारा पैथालॉजी के संचालक मनोज एवं प्रयाग अस्पताल के अज्ञात संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। कहा कि कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।