फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Complaint regarding encroachment on Zhokhara Pond land; notices issued to 11 individuals

Fatehpur News: झोखरा तालाब की जमीन पर कब्जे की शिकायत, 11 लोगों को नोटिस

Sun, 25 Oct 2026 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding encroachment on Zhokhara Pond land; notices issued to 11 individuals
फतेहपुर। विजयीपुर विकासखंड के सिलमी गांव स्थित झोखरा तालाब की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने रोवर मशीन से तालाब की भूमि की पैमाइश कराई। इसके बाद कब्जे के मामले में 11 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अंकित कुमार त्रिपाठी पुत्र सरोज चंद्र त्रिपाठी ने तालाब की भूमि पर कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी। इसके बाद राजस्व टीम ने रोवर मशीन से जमीन की नापजोख की। पैमाइश के दौरान भूमि की सीमाएं निर्धारित कर कब्जे की स्थिति का आकलन किया गया।
विज्ञापन

नोटिस पाने वालों में उग्रसेन सिंह, धनराज, गया प्रसाद, धर्मपाल, मंजुल सिंह, करण सिंह, विद्या देवी, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, सोनू उपाध्याय, कुबेर पासवान और कामता प्रसाद त्रिवेदी शामिल हैं। संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। राजस्व अभिलेखों, पैमाइश के निष्कर्षों और उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed