फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anil alias Totla, the accused injured in the encounter, is linked to the Trishul gang.

Karnal News: त्रिशुल गैंग से जुड़ा है मुठभेड़ में घायल आरोपी अनिल उर्फ तोतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Anil alias Totla, the accused injured in the encounter, is linked to the Trishul gang.
आरोपी अनिल को मुहू पर कपड़ा रख कर इलाज के लिए लजाती पुलिस संवाद
करनाल। भैणी खुर्द और रुकनपुर के बीच रजवाहे की पुलिया पर शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल बदमाश अनिल उर्फ सोपू उर्फ तोतला त्रिशूल गैंग से जुड़ा है। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती किया गया है। शनिवार को तरावड़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। हालत में सुधार आने के बाद उसे अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाकाबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी दी थी। तीन राउंड फायर किए। एक गोली एएसआई संजय कुमार के कान के पास से निकल गई। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में चार राउंड फायर किए। एक गोली आरोपी के पैर में लगी। पुलिस को मौके से पिस्टल भी बरामद हुई।
विज्ञापन

तरावड़ी थाने के प्रभारी जगदीश ने बताया कि शुक्रवार रात एएसआई संजय कुमार अपनी टीम के साथ काछवा रोड पर नहर पुल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि त्रिशूल गैंग का सक्रिय सदस्य गांव अरजेहड़ी निवासी अनिल जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से चार-पांच मुकदमे दर्ज हैं। सूचना थी कि वह पल्सर मोटरसाइकिल पर भैणी से रुकनपुर होते हुए करनाल की तरफ आएगा और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। इसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed