{"_id":"6add02883cbdfce6b00f1b3e","slug":"young-man-admitted-to-medical-college-goes-missing-karnal-news-c-18-knl1018-1019386-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक लापता
विज्ञापन
करनाल। कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती सुनील लापता हो गया है। परिजन के अनुसार, 15 अक्तूबर को सुनील अस्पताल के चौथे तल पर स्थित तीसरे वार्ड में 18 नंबर बेड पर भर्ती किया गया था। चिकित्सकों ने उसकी मां को रिपोर्ट लेने के लिए भेज दिया। मां लौटी तो सुनील बेड पर नहीं मिला। मामले में सुनील के भाई राजेश ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी है।
सुनील के भाई राजेश ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुनील के लापता होने के बाद परिवार लगातार परेशान है, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। राजेश का कहना है कि उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी है लेकिन उनमें भी सुनील के बारे में कोई सुराग नहीं मिला।
सिविल लाइन थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि मामले में जांच जारी है। युवक की तलाश के लिए टीम लगी हुई हैं। स्मार्ट सिटी के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन
पानीपत से रेफर किया गया था
सुनील पानीपत की बन्ना कॉलोनी निवासी है। वह पानीपत के नागरिक अस्पताल से करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। भाई राजेश ने बताया कि सुनील को हाथ और पैरों में सूजन आई थी। वह दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर भी था।
इलाज छोड़कर जाने के लिए अस्पताल जिम्मेदार नहीं : निदेशक
मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. एमके गर्ग ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन किसी मरीज के इलाज को बीच में छोड़कर चले जाने के लिए जिम्मेदार नहीं है। हम सिर्फ मरीज का इलाज करते हैं। उसकी देखभाल उसके परिजनों की ज़िम्मेदारी है।