फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   72 cases of beer seized from two cars; two youths from Kullu apprehended

Bilaspur News: दो कारों से बीयर की 72 पेटियां बरामद, कुल्लू के दो युवक पकड़े

Sun, 25 Oct 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
72 cases of beer seized from two cars; two youths from Kullu apprehended
स्वारघाट में बरामद की गई बीयर की पेटियां। स्रोत: पुलिस विभाग
स्वारघाट पुलिस ने कैसी मोड़ में नाकाबंदी के दौरान पकड़ी खेप
विज्ञापन

दोनों कारों में अलग-अलग रखी थीं बीयर की पेटियां

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर कैंची मोड़ के पास पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो कारों से बीयर की 72 पेटियां बरामद की हैं। मामले में कुल्लू जिले के दो युवकों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस बरामद बीयर के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच कर रही है।
पुलिस थाना स्वारघाट की टीम शनिवार को कैंची मोड़ के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान दो कारों को रोककर तलाशी ली गई। एक कार से बीयर की 33 और दूसरी कार से 39 पेटियां बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान सुंदर सिंह (26) और पूर्णदेव (26), निवासी गांव जिंदौड़, डाकघर बंदरोल, तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस दोनों वाहनों को जांच में शामिल कर मामले की छानबीन कर रही है। जिले में इस साल अवैध शराब की तस्करी के कई मामले सामने आए हैं। आठ जनवरी को बरमाणा पुलिस ने नालग के पास पिकअप से बीयर की 15 और रम की 20 पेटियां बरामद की थीं। 19 मार्च को मल्यावर में 125 पेटी, 13 मई को मंडी भराड़ी में ट्रक से 150 पेटी बीयर पकड़ी गई थी।
विज्ञापन

26 जून को सदर थाना पुलिस ने पिकअप से बीयर की 200 पेटियां और अंग्रेजी शराब की सात पेटियां बरामद की थीं। 30 जुलाई को बलोह के पास दो पिकअप से 346 पेटी बीयर पकड़ी गई। 14 अगस्त को मंडी भराड़ी के पास पिकअप से 180 पेटियां और 22 सितंबर को गरामोड़ा में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने पंजाब में बिक्री के लिए निर्धारित बीयर की 150 पेटियां बरामद की थीं। अब 24 अक्तूबर को कैंची मोड़ में दो कारों से 72 पेटियां पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिले में नाकाबंदी और गश्त की जा रही है। संदिग्ध वाहनों की जांच कर अवैध शराब के परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। शराब की खेप कहां से लाई गई और कहां पहुंचाई जानी थी, इसका पता लगाने की भी जांच की जाती है।
-अभिषेक धीमान,पुलिस अधीक्षक,बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed