{"_id":"5967b5614f1c1b74118b47aa","slug":"51499968865-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराबंदी कर पुलिस ने चार हत्यारोपियों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेराबंदी कर पुलिस ने चार हत्यारोपियों को दबोचा
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (रामगढ़)। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के सिलथम गांव के समीप गुरुवार को पुलिस ने रामकेवल धांगर के नामजद चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दो आरोपी अब भी पकड़ से दूर हैं।
मंगलवार को दरमा गांव में भूमि विवाद में लाठी-डंडे एवं कुल्हाड़ी से रामकेवल की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने हत के बेटे शंकर की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में थी। एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि सिलथम तिराहे के पास गुरुवार की सुबह बरकोनिया एसओ सत्येंद्र कुमार ने आरोपी दरमा गांव निवासी हत्यारोपी विनोद, जयसिंह, विजय, धरमू को गिरफ्तार किया । जबकि शंभू और अक्षयलाल फरार हैं। कहा कि फरार चल रहे दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने रामकेवल धांगर की हत्या करने की बात स्वीकार की है।