{"_id":"5bbe3646867a552842458272","slug":"41539192390-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी पीड़ितों की शिकायत नहीं दर्ज कर रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी पीड़ितों की शिकायत नहीं दर्ज कर रही पुलिस
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अनपरा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन शाखा अनपरा द्वारा मंगलवार की रात्रि एक बैठक कर परिक्षेत्र में बढ़ रही चोरियों व पीड़ितों की शिकायत दर्ज न होने सहित पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाते हुए गहरा आक्रोश जताया गया।
जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अनपरा बाजार परिक्षेत्र में हुऐ ताबड़तोड़ चोरियों पर पुलिस की ढुलमुल रैवया व पीड़ित लोगों की प्राथमिकी दर्ज न करना पुलिस की लचर कार्यप्रणाली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि रेनूसागर चौकी क्षेत्र अन्तर्गत दर्जनों चोरियां हुई पर एक चोरी के अलावा किसी भी चोरी में पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं की गयी। पीड़ित शुक्ला राम, सिराजुदीन, जसिम, सलीम, फकरू मिस्त्री, गोपाल चौरसिया, नीरज सिंह, जय प्रकाश गौड़, सलीम, मुन्ना, गोविन्द, मोना आदि पुलिस चौकी का चक्कर लगा रहे है। परन्तु उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। विगत दिनों अनपरा बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास गोयल के गोदाम से हुई चोरी का भी पुलिस पता लगाने में नाकाम रही है। पीड़ितों का आरोप है कि प्रशासन ने प्रार्थना पत्र भी लेना मुनासिब नहीं समझा। बात करने पर चौकी इंचार्ज जबाब देते है कि यदि एफआईआर के चक्कर में पड़ोगे तो रिपोर्ट लगाना मेरा काम है पूरी जिन्दगी परेशान हो जाओगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन के इस बर्ताव से व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यदि इस दिशा में प्रशासन द्वारा पहल नहीं किया गया तो व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगे। बैठक में शुक्ला राम,राजेश गोयल, प्रमोद मोदनवाल,चन्द्रा सिंह,मन्तोष तिवारी,अल्मोहसिन अंसारी,अनिल मित्तल,रितेश जायसवाल,अजय सिंह,राजेश गुप्ता,विकाश गोयल सहित दर्जनो व्यापारी उपस्थित थे।
बोले अधिकारी-
इस संबंध में पिपरी के क्षेत्राधिकारी राहुल मिश्रा ने कहा कि चौकी इंचार्ज व संबधित इंसपेक्टर को इस संबंध में दिशा-निदेश दिये गये। शुक्रवार को वह व्यापारियो के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करेंगे तथा जो वैधानिक शिकायत होगी पर उस पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी।