{"_id":"5a3aa8d54f1c1ba7668bb510","slug":"41513793749-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े चार लाख की हेरोइन के साथ गिरफतार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साढ़े चार लाख की हेरोइन के साथ गिरफतार
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज मेें बुधवार को घेराबंदी कर पुलिस ने तीन हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करो के कब्जे से करीब साढ़े चार लाख की हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने के बाद तस्करों ने अपने साथियों के बारे में जानकारी दी है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
देर शाम धर्मशाला चौक के समीप गश्त पर निकले कोतवाल भारत भूषण तिवारी और चौकी प्रभारी मो. अरशद खां ने संदिग्ध हाल में खड़े तीन युवकों को रूकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। संदेह होने पर पर पीछाकर पुलिस कर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए राबर्ट्सगंज के ब्रम्हगनर निवासी दीपक मौर्य के पास से 16 ग्राम हेरोइन, हमीद नगर निवासी मो. अफरोज के कब्जे से 12 ग्राम और शाहगंज थाना क्षेत्र केे बालडीह गांव निवासी मनोज गुप्ता के पास से 17 ग्राम हेरोइन मिली है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब साढ़े चार लाख है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मुगलसराय से हेरोइन लाकर बेचते है। इस कारोबार में कई लोग शामिल है। कहा फरार तस्करों की खोजबीन की जा रही है।