फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   शिक्षिका को पीटने वाले शिक्षक पर केस, हुआ निलंबित

शिक्षिका को पीटने वाले शिक्षक पर केस, हुआ निलंबित

Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका को पीटने वाले शिक्षक पर केस, हुआ निलंबित
सोनभद्र (म्योरपुर)। प्राथमिक विद्यालय मेनरहवा टोला में प्रधानाध्यापिका को थप्पड़ मारने वाले शिक्षक को विभाग ने निलंबित कर दिया। इससे पहले शनिवार की दोपहर बड़ी संख्या में खंड शिक्षा क्षेत्र की शिक्षिकाएं थाने पहुंच गईं और आरोपी शिक्षक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगीं। शिक्षिकाओं का आरोप था कि पीड़ित से जबरिया सुलहनामा लिखवा लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक मोहम्मद नौशाद के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर खंड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मेनरहवा टोला में शुक्रवार को उर्दू शिक्षक द्वारा महिला प्रधानाध्यापिका को थप्पड़ मारने और अभद्र व्यवहार करने का मामला शनिवार को तूल पकड़ लिया। मामले में बड़ी संख्या में साथी शिक्षिकाएं पीड़ित को लेकर म्योरपुर थाने पहुंच गईं। उनका कहना था कि आरोपी शिक्षक पर एफआईआर दर्ज की जाए। ऐसा न होने की दशा में वह हटने वाली नहीं है। इस दौरान समाधान दिवस में मौजूद अतिरिक्त एसडीएम राजकुमार ने महिला शिक्षिकाओं को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानीं। एसडीएम ने कहा कि एक बार आपने सुलह किया है तो दोबारा आपकी एफआईआर लिखने में दिक्कत होगी। ऐसे में शिक्षिकाओं की दलील थी कि पीड़ित से जबरिया समझौता कराया गया है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर राजीव रंजन ने पीड़ित प्रधानाध्यापिका सरला देवी का मेडिकल किया। एसडीएम ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। उधर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार से मामले की जांच कराई। बीईओ की संस्तुति पर शिक्षक नौशाद को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed